― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनराधिका ने दी शहनाज गिल को टक्कर

राधिका ने दी शहनाज गिल को टक्कर

नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की जब से शादी हुई है तब से वह जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि नीता अंबानी की छोटी बहू के न्यूज पोर्टल से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चे हैं। राधिका की सादगी के साथ ही उनके स्टाइल की भी खूब तारीफें होती हैं। उनके स्टाइलिश आउटफिट के साथ ही उनके डांस की भी जमकर तरीफ होती है। राधिका ने अपने डांस से अपनी शादी में खूब तारीफें बटोरी थीं। वहीं हाल ही में राधिका मर्चेंट का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट अपनी दोस्त की शादी में जमकर पैर थिरकाती नजर आ रही हैं। जी हां, काले रंग का लहंगा पहने राधिका मर्चेंट किसी देसी गाने पर नहीं बल्कि हाल ही में शहनाज गिल के रिलीज हुए गाने सजना वे सजना पर ऐसा डांस करती हैं कि शादी में आए मेहमान तो उन्हें देखते ही रह जाते हैं। राधिका अपने दोस्तों के साथ मिलकर डांस करती नजर आ रही हैं। सभी लेटेस्ट गाने सजना वे सजना पर ऐसा डांस करती हैं कि शादी में आए मेहमान तालियां बजाते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर राधिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कहा-क्या बात है राधिका भाभी बेस्ट हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा राधिका को किसी के कम नहीं है। बता दें कि बीते दिन राधिका का एक और वीडियो वायरल हुआ था।

Share Now...