Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने ध्वजारोहण के बाद किया परेड का निरीक्षण

राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण के बाद किया परेड का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं परेड का निरीक्षण किया गया।

राज्यमंत्री ने आम जनमानस को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि विभूतियों की कुर्बानी को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं देश को आगे ले जाने में इस देश के वैज्ञानिक, इंजीनियर, किसान, सैनिको व प्रत्येक नागरिक का हाथ है। उन्होंने इस अवसर पर जौनपुर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजा रोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दिया।

राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों नें विभिन्न राष्ट्रवादी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...