जौनपुर धारा, जौनपुर। चौकिया से आरा तक जाने वाली सम्पर्क मार्ग का चौडीकरण और सुदर्रीकरण किये जाने के लिये 12 किलोमीटर के इस मार्ग निर्माण में 19 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत होगी। इस परियोजना का शिलान्यास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। इसके आलावा नाबार्ड आर.आई.डी.एफ.-29 योजना के अंतर्गत दो और परियोजना का शिलान्यास किया। पहली परियोजना सिद्दीकपुर जमुहायी मार्ग राजपत नगर सम्पर्क मार्ग मध्य नाले पर बॉक्स कलवट का शिलान्यास किया। इस परियोजना के निर्माण में 1 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत आयेगी। दूसरी परियोजना ग्राम सैदपुर गढ़ऊर के मध्य नाले पर बॉक्स कलवर्ट मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना में 60 लाख रूपये खर्च होगा। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के 10वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास का कार्य हुआ है उतना विकास पिछली सरकारे 60वर्षो में नहीं कर पायी। आज पुरे विश्व कि निगाहें भारत की ओर है। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या, रविन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, शरद सिंह, राजकेशर पाल, राजकेशर, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी, श्यामबाबू यादव जिला पंचायत सदस्य, पुष्पेन्द्र त्यागी, विकास पण्डा, विवेक मौर्या, राधे पाल, विकास शर्मा, ब्रमेश शुक्ला सहित आदि लोग उपस्थिति रहें।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
राज्यमंत्री ने किया साढ़े बाइस करोड़ के तीन परियोजना का शिलान्यास

Previous article