Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरराजेश श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर हर्ष

राजेश श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर हर्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भारत बनने पर सोमवार को कायस्थ समाज जौनपुर के लोगो ने माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत  किया व स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चा भइया हमेशा समाज की सेवा में तत्पर रहते हैं और लोगो को जोड़ने का काम करते है। कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव डीओ ने कहाकि बच्चा भइया के राष्ट्रीय महासचिव बनने से जौनपुर जनपद गौरवान्वित हुआ है। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि संगठन से लोगों को जोड़ने का गुड़ और संगठन मजबूत करने का गुण बच्चा भइया बखूबी जानते है। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि बच्चा भइया के मंनोनित होने से कायस्थ महासभा पूरे देश में और मजबूत होगी। संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि बच्चा भइया के राष्ट्रीय महासचिव बनने से संगत पंगत का भी सम्मान बढ़ा है। कायस्थ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि बच्चा भइया हमेशा लोगों के सुख दु:ख में खड़े रहते हैं। कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि समाजहित में कार्य करने का अर्थ तब पूरा होता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज से जोड़ा जाए। हम सब बच्चा भइया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। स्वागत समारोह को कायस्थ कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, डॉ. संपूणार्नंद अस्थाना, संजय अस्थाना पत्रकार, शिव मोहन श्रीवास्तव नबाब, राजीव श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव आदि सैकड़ों चित्रांश बंधु मौजूद रहे।

Share Now...