Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराजेश यादव अध्यक्ष व अनील यादव बने सचिव

राजेश यादव अध्यक्ष व अनील यादव बने सचिव

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले में उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ का चुनाव तड़का रेस्टोरेन्ट में सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान प्रान्तीय पर्वक्षक उमेश चन्द्र मौर्य, पियूष मिश्रा, रामरतन सिंह की देख-रेख में हुआ। अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार यादव, सचिव अनिल कुमार यादव, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह संगठन मंत्री महेंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, संप्रेक्षक अमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.प्रदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ.फूलचंद्र कन्नौजिया, डॉ.राम कृष्ण पाल, डॉ.राम कृष्ण यादव, देवेश यादव ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव के दौरान अमर बहादुर यादव, अजय सिंह, आनन्द, जय सिंह यादव, जय प्रकाश गुप्ता, अजीत राय, पिंकी यादव, दिनेश पाण्डेय, संजय वर्मा सहित आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अतुल प्रकाश यादव ने किया।