जौनपुर धारा, खेतासराय। राजस्थान के अलवर में सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव रविवार को घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र के तारगहना गांव निवासी 30वर्षीय राजित राम बिंद पुत्र घुटकू बिंद राजस्थान के अलवर में एक निजी कंपनी में काम करता था। 26 अक्टूबर को मार्निंग वॉक के दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर राजित घायल हो गया था। अलवर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। घटना के तीसरे दिन शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गई। वहां रह रहे गांव के अन्य लोगों ने राजित का शव लेकर घर पहुंचे। शव देख मृतक की पत्नी बेसुध हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन देख ग्रामीणों की आंखें भर आई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई मंजीत अभी पढ़ाई कर रहा है। मृतक को दो बेटा और एक बेटी है। उसकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
राजस्थान से युवक का शव घर लाए जाते ही मचा कोहराम

Previous article
Next article


