Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरराजनैतिक दलों के साथ विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण की बैठक संपन्न

राजनैतिक दलों के साथ विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

इस दौरान उन्होंने अनमैप्ड डाटा के संबंध में नोटिस निर्गत किए जाने की अद्यतन जानकारी से उपस्थित प्रतिनिधिगण को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में फॉर्म-6, 7, 8 प्रत्येक मतदेय स्थल पर उपलब्ध कराया गया है तथा सतत रूप से इस पर कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों मुंगराबादशाहपुर एवं मछलीशहर में सुनवाई की प्रगति को बढ़ाने हेतु राजनैतिक दलों से अधिक सहयोग की अपेक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सुगमता से संपादित किया जा रहा है। इसके साथ ही फॉर्म-6 प्राप्त करने में यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल अवगत कराने की अपेक्षा की गई, इसके साथ ही फॉर्म-7 भरने की प्रक्रिया के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कांग्रेस राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस.रघुवंशी, भाजपा से सुदर्शन सिंह, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण राघुनाथ यादव, गुलाबचंद यादव, श्याम बहादुर यादव, विजय कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद कुमार पटेल, जयप्रकाश पटेल, सुनील कुमार यादव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...