- मुख्यमंत्री के घोषणा के अंतर्गत वर्ष 2025- 26 से संचालित होगा पाठ्यक्रम
- स्नातक कला विज्ञान वाणिज्य वर्ग के छात्रों को मौका
जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय बलुही केराकत में इसी सत्र से प्रवेश शुरू हो गया है। स्नातक के कला विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों को सुनहरा अवसर मिलेगा। बता दें प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जौनपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय की घोषणा की थी, राजकीय महिला महाविद्यालय बलुही केराकत में बनकर तैयार हो गया है और इसी सत्र 2025-26 से मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। स्नातक कला वर्ग, विज्ञान वर्ग, वाणिज्य संकाय में प्रवेश सीधे होगा। इस महाविद्यालय में कला संकाय में हिंदी संस्कृत अंग्रेजी गृहविज्ञान संगीत वादन ‘तबलाÓइतिहास समाजशास्त्र शिक्षाशास्त्र एव विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान वनस्पति विज्ञान जंतु विज्ञान गणित की विषय में पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा। इस बारे में प्रवक्ता एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.उदयभान यादव ने जानकारी देते हुए कहां किप्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी सत्र से पठन-पाठन का कार्य होगा। सीधे प्रवेश दिया जा रहा है, बच्चों को पठन-पाठन में काफी सहूलियत मिलेगी।


