जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के जंघई मार्ग स्थित द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एंड कॉलेज में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गीत और नृत्य के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर 12 तक के छात्र छात्राओं ने विभ्भिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने डिस्क थ्रों, 50 व 100 मीटर रेस, कबड्डी , रस्साकशी व रिले रेस में चार हाउस जिसमें रेड, ग्रीन, एलो व ब्लू हाउस ने भाग लिया। 200 मीटर लम्बी दौड़ प्रतियोगिता लड़कों में ग्रीन हाउस व लड़कियों में रेड हाउस प्रथम रहा। सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता लड़कों में येलो व ब्लू हाउस में 8 पॉइंट से ब्लू हाउस प्रथम रहा तथा रस्साकशी में रेड व येलो हाउस में येलो हाउस प्रथम रहा। जूनियर वर्ग रिले रेस बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता में बालक वर्ग से ग्रीन व बालिकाओं से रेड हाउस प्रथम रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में समीर, राहुल पाल, अब्दुल हाफिज, आंचल आदि को मुख्य अतिथि जिला फिरोजाबाद के जज पवन तिवारी, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह, भूपेंद्र सिंह डिप्टी कमिश्नर व संस्थापक चंद्रकांत द्विवेदी के साथ ही डायरेक्टर प्रभाकर महराज व प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा ने संयुक्त रूप से छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
रस्साकशी में येलो व कबड्डी में ब्लू हाउस ने मारी बाजी दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन



