Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररवींद्र जडेजा पहले टेस्ट मैच से होंगे बाहर

रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट मैच से होंगे बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी शामिल किया गया है, जो लंबे समस चोट से परेशान चल रहे थे. रवींद्र जडेजा को लेकर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जो इस सीरीज में रवींद्र जडेजा के लिए खतरा साबित हो सकता है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. रवि शास्त्री का मानना है कि सीरीज के पहले मैच में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से एक ही खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा. रवि शास्त्री ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि अक्षर पटेल भी रवींद्र जडेजा जैसे ही खिलाड़ी हैं. दोनों ही बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और नीचले क्रम में बल्लेबाजी करके उपयोगी पारी खेलते हैं. एक जैसी स्कील होने की वजह से प्लेइंग इलेवन में दोनों में से कोई एक ही जगह बनाएगा. 33 साल के रवींद्र जडेजा पिछले 5 महीने से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. उनकी जगह अक्षर पटेल को ही टीम में खेलना का मौका मिल रहा था. अक्षर पटेल ने हालिया समय में तीनों ही फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में अक्षर पटेल कप्तान रोहित की पहली पसंद साबित हो सकते हैं. रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी थी. एशिया कप 2022 में वह 2 मैच खेलने के बाद ही बाहर हो गए थे. इसके बाद उनकी इस चोट की सर्जरी भी हुई और तब से ही वह नेशनल क्रिकेट अकैडमी में थे. रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने भारत के लिए 60 टेस्ट में 24.71 के औसत से 242 विकेट लिए और 3 शतक के साथ 36.57 पर 2523 रन बनाए है.