जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर शासन की मंशा के अनुरूप रवी कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का आयोजन हुआ। कृषि विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों को जागरूक करने का कार्य किया गया। वक्ताओं द्वारा किसानों को पराली प्रबन्धन, विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, बीज वितरण, कृषि यन्त्रों पर अनुदान व प्राकृतिक खेती आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चन्द तिवारी व खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, सुरेश पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...


