Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुररंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ पुरस्कार वितरण

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ पुरस्कार वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मां कात्यायनी जूनियर हाई स्कूल हरईपुर में संस्था के प्रबंधक डॉ. घनश्याम सिंह द्वारा सोमवार को आयोजित रंगारंग समारोह में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप कुमार सिंह मध्यस्थता अधिकारी एवं मौसम विज्ञानी द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। सामान्य ज्ञान परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार आयुष यादव शिवपुर जमैथा, द्वितीय पुरस्कार प्रिया गौतम हुसैनाबाद, तृतीय पुरस्कार आलमीन फातिमा बशीरपुर, चौथा पुरस्कार नागेंद्र निषाद, पांचवा पुरस्कार मौसम चौहान निवासी हरईपुर और छठवां पुरस्कार शिवपुर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. घनश्याम सिंह, प्रधानाचार्य गीता सिंह, शिक्षिका मनोरमा यादव, मीरा चौहान, कात्यायनी सिंह एवं गणमान्य अतिथि गण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में डॉ. सिंह ने कहाकि पुरस्कार छोटा या बड़ा नहीं होता। पुरस्कार पाने वाले बच्चों के लिए पुरस्कार छात्रों के प्रगति की एक ऐसी कड़ी है जिस पर चढ़कर छात्र-छात्राएं हर जगह सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधक डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि उन्हें बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व है और इन्हीं मेधावी छात्रों के बल पर संस्था लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्योति सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम सिंह प्रबंधक द्वारा किया गया।

Share Now...