जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक भारती योग संस्थान के जिला प्रधान योगाचार्य राम आसरे साहू ने लोगों को योग के कई आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि निरोगी काया के लिए योग का अधिक महत्व है। इसलिए सभी लोग योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे जीवन के लिए ऋषि-मुनियों ने योग को जीवन का आधार बताया है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। प्रशिक्षक योगाचार्य राम आसरे साहू ने कहा कि सेहतमंद शरीर की अहमियत तब समझ आती है, जब हम अचानक ही गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। हमारे परिस्थिति ऐसी हो जाती है कि हम अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति न आए इसके लिए बहुत जरूरी है कि हमें योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना होगा। इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं, योग करें, इसे अपनी आदत बनाएं। अन्त में सभी को योग शपथ दिलाते हुए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, राम कुमार साहू, राजीव श्रीवास्तव, सोमेश्वर केसरवानी, संजय सिंघानिया, रंजीत सिंह, योगेश साहू, सुशील अग्रहरी, अनिल वर्मा, मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

Previous article
Next article

