जौनपुर धारा, केराकत। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी में स्नातक स्तर पर योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाविद्यालय की योग प्रभारी प्रोफेसर सरिता सिंह ने बताया कि छात्रों और छात्राओं में इधर योग के प्रति रुझान बढ़ा है और वह इसके फायदे दूसरों को भी गिनवाने लगे हैं। सोमवार को योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में संरक्षक और सचिव डॉक्टर प्रवीण कुमार सिंह व प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रशिक्षक एवं जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति जौनपुर शंभू नाथ, डॉक्टर धर्मपाल सिंह, डॉक्टर धीरेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रवीण कुमार पाण्डेय तथा छात्र अध्यापक अमन, दया, रोहित, सोनू, सूर्यकान्त, रविन्द्र, राम प्रवेश आदि भी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
योग का दिया गया प्रशिक्षण



