जौनपुर। कांग्रेस युथ जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में सब्जी मंडी चौराहे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
आनंदु अजी के न्याय के लिए सड़कों पर उतरे युवाओं ने नारे लगाए ‘आरएसएस के अत्याचार का अंत हो, आनंदु के हत्यारों को सजा मिलेÓ साथ ही दोषी बच न पाएं की मांग किया। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा आनंदु अजी की मौत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की विफलता का प्रतीक है। आरएसएस के शिविरों में बच्चों का यौन शोषण एक गंभीर अपराध है। चार वर्ष की उम्र में आनंदु के पिता ने आरएसएस संघ के शाखा में अपने बच्चे कुछ अच्छा सीखने के लिए भेजा था। 22वर्ष तक संघ के संस्थाओं में आनंदु के साथ किया गया बलात्कार हम सरकार से मांग करते हैं कि एफआईआर में आरएसएस का नाम शामिल किया जाए और समयबद्ध जांच कराई जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता, छात्र और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हम सभी पीड़ित के लिए न्याय सुनिश्चित करने हेतु आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर हृस्ढ्ढ के प्रदेश महासचिव आदिल शेख, गौरव कुशवाहा, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष साद ख़ान, बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.दिलीप यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष हैदर अली, आलोक पांडेय प्रवीण सरोज, सब्बल शेख, विनोद सोनकर इत्यादि मौजूद रहे।



