जौनपुर। समाजसेवी कमलेश यादव ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्दे नज़र स्नातक वोटरों को जागरुक करने के लिए कई गाँवो में घूमकर लोगों को बताया कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जहाँ चुनावी प्रक्रिया देश की दिशा और दशा को तय करती है,वहाँ हर एक नागरिक का मतदान करना बेहद ज़रूरी है। लेकिन यह तभी सम्भव होगा जब लोग चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरुक होगे और अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझेंगे। कमलेश यादव ने सभी स्नातक किये लोगों से अपील किया कि सभी अपना अपना वोट ज़रूर बनवा लें इसके सरकार ने ऑनलाइन और ऑ$फ लाइन पंजीकरण की सुविधाएँ दी हुई है। हम सब डिजिटल युग में जी रहे हैं इसीलिए वोटर जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का भी प्रयोग करके लोगों को जगाना चाहिये। कमलेश यादव ने आगे कहा कि वोट एक महत्वपूर्ण अधिकार है जो न केवल एक व्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का भी एक साधन है। चुनावी प्रक्रिया में जनता की भागीदारी जितनी अधिक होगी,उतनी ही मज़बूत लोकतांत्रिक प्रणाली होगी। इस मौ$के पर अखिलेंद्र, अनिल दीप चौधरी, प्रेम प्रकाश यादव, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र, संजय कुमार, विजय बागी, सूर्य प्रकाश, साहब लाल सिंह, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, शिवाँस आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
सभी स्नातक अपना वोट ज़रूर बनवा लें : कमलेश यादव


