Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरयूथ कांग्रेस ने किया यंग इण्डिया के बोल सीजन-4 का आगाज

यूथ कांग्रेस ने किया यंग इण्डिया के बोल सीजन-4 का आगाज

जौनपुर धारा, जौनपुर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व मे अखिल भारत स्तर पर लोकतंत्र के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा युवाओ की आवाज को प्रखरता से उठाने के लिए यंग इंडिया के बोल सीजन 4 का आगाज किया है। जिले स्तर पर शुभारम्भ करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने बताया कि यह प्रोग्राम देशभर के युवाओ की आवाज को उठाने के लिए शुरू किया गया है। युवा शक्ति अपने विचारो को यंग इंडिया बोल के प्लेटफार्म से हम देश भर मे पहुचायेंगे। कोई भी युवा किसी भी विषय पर वीडिओ बनाकर अपने विचार रख सकता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रमोद मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस राकेश उपाध्याय, मड़ियाहूँ विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव, र्‍एळघ् जिला उपाध्यक्ष आदिल खान, विधानसभा उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मुंगरा बादशाहपुर वरुण त्रिपाठी, सब्बल आदि मौजूद रहे।