Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरयू.पी.एम.एस.आर.ए.का 37वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

यू.पी.एम.एस.आर.ए.का 37वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। यू.पी.एम.एस.आर.ए.इकाई की 37वां वार्षिक अधिवेशन बीती देर शाम संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के परिवेक्षक के रूप में साथी अजीत सिंह एवं आशुतोष त्रिपाठी के देखरेख में सम्मेलन संपन्न हुआ।इस सम्मेलन की सफलता एवं शुभकामना देने के लिए आई.एम.ए.अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार मिश्रा केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं नीमा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर डी.सी.मौर्य ने शिरकत एवं संबोधित किया। अंत में 2024 के लिए 19कार्यकारी सदस्यों का निर्वाचन हुआ। जिसमें मनोज सिंह अध्यक्ष, अजय चौरसिया सचिव एवं आलोक सिंह कोषाध्यक्ष इत्यादि पदाधिकारियों का चयन हुआ। कार्यक्रम का संचालन साथी अजय चौरसिया ने किया एवं अंत में आए हुए सभी परिवेक्षक, अतिथि, स्टेट लीडर एवं सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए सबका आभार एवं धन्यवाद दिया।इस वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने में आलोक सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, अजय सिंह, अच्युत दूबे, विपिन सिंह, अनिल सिंह, रवि सिंह, विशाल साहू, सुनील चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अधिवेशन में जौनपुर ईकाई के 200 सदस्य मौजूद रहे।

Share Now...