Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही योजना

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही योजना

जौनपुर धारा, जौनपुर। 23 से 29 मार्च 2025 तक राम जानकी मंदिर खैरुद्दीनपुर गुतवन जौनपुर के परिसर में आयोजित सप्त दिवसी विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस को राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व के विषय पर आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रविंद्र पाण्डेय ने कहा कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही है। यह योजना निश्चित रूप से भारत राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। इससे न केवल युवा वर्ग अपितु युवाओं के माध्यम से सभी लोग राष्ट्रीय सेवायोजन के कार्यों से परिचित होते हुए राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित होते हैं। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।