― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवा भाजपा नेता ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

युवा भाजपा नेता ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

शाहगंज। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाने के लिए विधायक शाहगंज रमेश सिंह को पत्रक के माध्यम  से अवगत कराते  हुए ज्ञापन सौंपा गया। मोहल्ला शाहपंजा, डिहवा भादी, नजीराबाद ,रसूलपुर, आदि क्षेत्रों में लगातार लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे आम जनमानस को निजात दिलाने के लिए युवा भाजपा नेता वेद प्रकाश जायसवाल एवं धीरज पाटिल और अन्य भाजपाइयों ने एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन दिया तथा कहा की बिजली की समस्या को लेकर आम जनमानस को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर वेद प्रकाश जायसवाल भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा, धीरज पाटिल युवा समाज सेवी, रवि कसेरा, संजय गुप्ता, विष्णु कांत अग्रहरि, अरुन चौहान, संदीप अग्रहरि सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...