Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवकों ने ट्रक चालक को पीटा

युवकों ने ट्रक चालक को पीटा

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक को  मार पीटकर घायल कर दिया। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद चालक की जान बची। जौनपुर की तरफ से ट्रक वाराणसी जा रहा था उस पर सामान लदा था। ट्रक चालक सुरेंद्र यादव निवासी चंदौली ने ट्रक को उक्त क्रासिंग के बन्द होने के कारण खड़ा किया था। उसी समय एक बाइक पर दो युवक पहुंच गए। युवकों ने चालक को गाली देते हुए कहा कि तुम लोग टोलप्लाजा का टैक्स चोरी करने के चक्कर में सड़क को बर्बाद कर दे रहे हो। वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने भी काफी बदतमीजी किया। इस पर उक्त युवकों ने चालक को नीचे उतार कर पीट दिया। कुछ लोगों ने चालक को छुड़ाया। युवक मौके से खिसक गए। हालांकि ट्रक चालकों के टोलप्लाजा के टैक्स चोरी करने के कारण ग्रामीण अंचल की सड़कें खराब हो रही हैं। ट्रक चालक बिना पुलिस को सूचना दिए वहां से चला गया।