Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरयुवक व महिला मंगल दलों में खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण

युवक व महिला मंगल दलों में खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण

जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धिकपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान विधायक तथा जिलाधिकारी द्वारा महक, सोनी, अमन, अमरेंद्र, आशुतोष सहित अन्य को किट वितरित किया तथा सभी को बधाई दी गई। विधायक ने कहा कि खेल को प्रोत्साहन देने के लिए शासन द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, खेलकूद में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए। आप सभी नवयुवा खेल के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिले स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने का काम करे तथा अन्य युवाओं को भी प्रेरित करें जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति फेज 5 के तहत  महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करें। टीम भावना के साथ कार्य करें, खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 हेतु समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव अवश्य दें।