― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरयुवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बीरीबारी गांव में एक युवक ने शुक्रवार की भेर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने ऐसा क्यों किया कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भेनू सोनकर (22) पुत्र नंदलाल सोनकर निवासी चंदौली जो अपनी मां रेमा देवी की मौत के बाद बीरीबारी गांव में बुजुर्ग नानी सवित्रा देवी के यहां रहता था। पिता भी अपनी दूसरी शादी कर चुका है। एक साल पूर्व मृतक की शादी गाजीपुर नंदगंज के रामधारी की बेटी काजल से हुई थी। भेर में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का पत्नी के संग आए दिन झगड़ा होता रहता था। वह एक दिन पहले ससुराल गया था वहां से वापस आने पर रात को घटना को अंजाम दिया।

Share Now...