जौनपुर। सोमवार को यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा ने टीम के साथ कांवर यात्रा को सुरक्षित/दुर्घटना रहित बनाने के दृष्टिगत अभियान चलाकर हौज खास हाइवे पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन से कंावर लेकर जा रहे कावड़ियों को 100अदद हेलमेट, गमछा, पानी का बोतल, व बिस्कुट पैकेट का वितरण किया गया। यातायात प्रभारी ने सुरक्षित यात्रा के लिये नियमों के पालन करनें हेतु सभी को जागरुक किया गया। जिससे दुर्घटना से बचा जा सकें, साथ ही सुरक्षित यात्रा के लिए हाइवे व अन्य सड़क मार्गों पर अपने लेंन में चलें, नसे में वाहन ना चलायें व वाहन धीरे चलायें यह भी निर्देशित किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
यातायात पुलिस ने कावड़ियों में वितरित किया हेलमेट, गमछा व पानी

Previous article


