जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला के नेतृत्व में दो-तीन पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में बिना हेलमेट लगाए हुए, बाइक पर 2 से अधिक सवारी होने व गाड़ी के कागजात की जांच की गयी। इस मौके पर दोपहिया वाहनों के स्वामियों का चालान काटा गया एवं तीन पहिया वाहनों के निर्धारित रूटों की सघन जांच की गयी। तयशुदा निर्धारित रूट से अलग दूसरे रूट पर चलने वाले तीन पहिया वाहनों का भी चालान किया गया जिसके कारण दोपहिया तथा तीन पहिया वाहनों के चालकों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। यह अभियान कोतवाली चौराहा, चहारसू, ओलन्दगंज, पालिटेक्निक चौराहा सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
यातायात निरीक्षक ने चलाया चेकिंग अभियान

Previous article


