Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात नियमों का पालन न करने वाले 216 वाहनों का चालान

यातायात नियमों का पालन न करने वाले 216 वाहनों का चालान

जौनपुर धारा,जौनपुर। यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 216 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 60 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 11 डग्गामार वाहन को सीज किया गया। इस दौरान लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद के मुख्य स्थानों जेसिज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा व सिपाह तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों द्वारा सड़क के नियमों का पालन न किए जाने से शहर में जाम की स्थिति हो जाती है। बहुत से लोग अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा करके घंटे गायब रहते हैं जिसकी वजह से बहुत जाम लग जाता है। इसके अलावा ई रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने से भी जाम लगता है।  यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 216 वाहनों के चालान किये गये। साथ ही अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 60 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 08 टैम्पो, 02 बस व 01 पिकअप वाहन को सीज किया गया।