Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयदि भगवान को मानतें है तो उनके आदर्शों पर चलें : पंकज...

यदि भगवान को मानतें है तो उनके आदर्शों पर चलें : पंकज महाराज

जौनपुर। शाकाहार-सदाचार मद्यनिशेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा अपने 34वें पड़ाव ग्राम बंजारी तेलियानी पहुंची। यहां सत्संग समारोह में संस्थाध्यक्ष संत पंकज ने बताया कि हिन्दू, महात्माओं ने मनुष्य शरीर को सच्चा हरिमन्दिर, मुसलमान फकीरों ने कुदरती काबा तथा ईसामसीह साहब ने इसे जिन्दा परमात्मा का घर बताया। इसमें विराजमान आत्मा-परमात्मा का अंश है। इसमें आध्यात्मिक खजाना भरा हुआ है। जब आप प्रभु की प्राप्ति करने वाले किसी संत महात्मा के सानिध्य में जायेंगे तो आपको भगवान से मिलने का भेद बतायेंगे और आप जब साधना करेंगे तो आपकी आत्मा ऊपर के लोकों से आने वाली अनहदवाणी, आकाशवाणी को पकड़ कर ऊपर के मण्डलों में सफर करेगी। आप त्रिकालदर्षी हो जायेंगे और आपका जीवन सफल हो जायेगा। इसीलिये यह अनमोल मानव शरीर मिली हुई है। यदि यह काम आपने नहीं किया तो मानव जीवन व्यर्थ चला जायेगा। उन्होंने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुये श्रीरामचरितमानस में वर्णित आत्मा की चढ़ाई के प्रकरण को उद्धृत करते हुये बताया कि जब आत्मा शब्द को पकड़ कर ऊपर भगवान राम के लोक में जाती है तो सबसे पहले उसे भगवान राम का दर्शन होता है। यह स्थान राजधानी जैसा है। जहां से नीचे के सभी लोक जुड़े हुये हैं। मानव धर्म क्या है सत्य, दया, करुणा, परोपकार, अहिंसा आदि गुणों को अपनायें। यदि आप भगवान राम, भगवान कृष्ण, महात्मा बुद्ध को मानते हैं तो उनके आदर्शों पर चलना सीखें।