Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। शनिवार को नगर के रामजानकी मंदिर परिसर में एकत्र होकर भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुदार्बाद के नारे लगाते हुए कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। बयान की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों को संरक्षण देने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, डॉ. श्याम दत्त दुबे ,परमजीत सिंह, रवि शंकर दुबे, मनोज चौरसिया, अनिल दुबे, संतोष गुप्ता, अखिल प्रताप सिंह, विनोद निगम सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।