जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा विधायक मडियाहूं डॉ.आरके पटेल उपस्थित रहें।
मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रो.आर.बी.कमल ने मंत्री को कॉलेज की शैक्षणिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं अवसंरचनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में शिक्षण, शोध तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है छात्रों एवं रोगियों दोनों को सर्वोत्तम वातावरण उपलब्ध हो सके। कालेज प्रशासन पूर्ण समर्पण के साथ जौनपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदेश के उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने हेतु कार्यरत है। सभी विभाग आधुनिक सुविधाओं से किए जा रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज में आईपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया जाए। जिससे क्षेत्र की जनता को समय पर एवं उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। और शेष व्यवस्थाओं को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। जब वर्तमान में मेरे यहाँ इमरजेंसी सुविधा उलब्ध हैं। जिसमें लगभग 20मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है अभी तक हम सभी मरीज को यही ठीक करके घर भेज चुके है। किसी को उच्च सेन्टर में इलाज के लिए रेफर नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, डाक्टरों व स्टाफ की उपलब्धता बढ़ाने तथा उपकरणों व आवश्यक मशीनरी को व्यवस्थित तरीके से स्थापित करने की संकल्प भी व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त दिया कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मेडिकल कॉलेज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि चिकित्सा सेवाओं में भी उत्कृष्टता का केंद्र बने। इसके लिए प्रशासन शासन और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेडिकल कॉलेज के प्रो.कमल ने मंत्री एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उनके समर्थन से मेडिकल कॉलेज की प्रगति में और तेज होगी। प्रधानाचार्य ने यह कार्यक्रम आज से प्रारम्भ होकर 6दिसम्बर तक लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिता एवं सास्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने योगी सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। मंत्री ने बताया कि जब से मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई है, तभी से मेरा संकल्प रहा है कि यह संस्थान जल्द से जल्द पूर्ण रूप से संचालित होकर जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करें। राज्य मंत्री एवं एमएलसी बृजेश सिह प्रिंशु ने फीता काटकर एवं गुब्बारे को हवा में छोड़कर तथा स्वयं किकेट खेकर कर प्रथम दिन के खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। वार्षिक उत्सव के सफल संचालन की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डॉ.मुदित चौहान एवं डॉ.पूजा पाठक ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.ए.ए.जाफरी, डीन रिसर्च प्रो.रुचिरा सेठी, डीन एकेडमिक प्रो.तबस्सुम याशमीन, स्पोर्ट कमेटी अध्यक्ष, प्रो.उमेश कुमार सरोज, प्रो.भारती यादव, डॉ.साधना अजय, डॉ.अरविन्द पटेल, डॉ.आदर्श कुमार यादव, डॉ.सी.बी.एस.कर्नल पटेल, डॉ.अनुज सिंह, डॉ.सरिता पाण्डेय, डॉ.राजश्री यादव, डॉ.स्वाती विश्वकर्मा, डॉ.अचल सिंह, डॉ.रोहित कुमार सरोज, डॉ.चन्द्रभान, डॉ.विनोद वर्मा, डॉ.अर्चना, डॉ.प्रियंका सिंह, डॉ.रेनू, प्रीति विश्वकर्मा, डॉ.बृजेश कन्नौजिया सहित आदि उपस्थित रहें।



