Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमृतक शिवा गौतम के घर पहुंचे बीडीओ एवं समाजसेविका रंजना सिंह

मृतक शिवा गौतम के घर पहुंचे बीडीओ एवं समाजसेविका रंजना सिंह

  • करेंट की चपेट में आने से हुई थी मौत

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ निवासी शिवा का बीते दिनों  जौनपुर में मछली शहर पड़ाव के पास बारिश के दौरान खंभे से बिजली करेंट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। सिकरारा बीडीओ पवन कुमार ने मृतक के घर पहुंच कर मुख्यमंत्री योजना के तहत आवास एवं खंड विकास अधिकारी के निर्देशन में निराश्रित महिला का पेंशन का भी प्रक्रिया शुरू कर दिया गया हैं। जिलाधिकारी के निर्देश में मृतक के बच्चों को शिक्षा एवं भरण पोषण के लिए दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत इनके संरक्षक के खाते में प्रति माह धनराशि चली जाएगी एवं पात्रता के आधार पर जितनी भी सेवाएं हैं समय समय पर मिलता रहेगा। विद्युत विभाग द्वारा पीड़ित परिजनों को साढ़े सात लाख रुपए दिए जाने की बात कही जा रही हैं उक्त मौके पर समाज सेविका रंजना सिंह, सेक्रेट्री, विकास खंड अधिकारी समाज कल्याण शशि बाला, सचिव, तमाम लोग मौजूद रहे।