― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमृतक डॉ.तिलकधारी के परिवार से मिली सपा विधायक व जिलाध्यक्ष

मृतक डॉ.तिलकधारी के परिवार से मिली सपा विधायक व जिलाध्यक्ष

  • पीड़ितो को न्याया दिलाने का दिया आश्वासन

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर अपना निजी चिकित्सालय चला रहे डॉ.तिलकधारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी थी। वहीं शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, विधायक डॉ.रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ मडियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा गोपीपुर में स्थित आवास पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लिया वहीं सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि डॉ.भगवान का रूप होता है। लेकिन आज भाजपा सरकार मे देश और प्रदेश अराजकता का शिकार हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, कानून व्यवस्था पर जीरों टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है। भाजपा सरकार आरोपियों को लगातार बचाती रही हैं। प्रदेश में अपराध के तमाम आरोपियों और षड्यंत्रकारी के भाजपा नेताओं से सीधे सम्बंध दिखाई देते हैं जीस तरह बुधवार की रात डॉ.तिलकधारी पटेल की अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर हत्या किया। यह बहुत दुःखद है। उससे भी ज्यादा दुख इस बात का है कि अभी अपराधी पकड़े नहीं गये। इस घटना की पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया जायेगा और पूरी समाजवादी पार्टी मृतक परिवार के साथ खडा है। मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए जो भी लडाई आगे लडना होगा, समाजवादी पार्टी लडेगा और न्याय दिलायेगा। वही विधायक डॉ.रागिनी सोनकर कहा इस घटना को सदन में उठाया जायेगा और भाजपा सरकार से मृतक परिवार को एक करोड़ का सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोश देने मांग करते है। मुख्यरूप पूर्व प्रमुख कैलाश यादव, राहुल त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, राना यादव, गौरी सोनकर, भारत यदुवंशी, रोहित चौबे, कुलदीप तिवारी, लूकमान खान, रामू मौर्या, संदीप दूबे, बीके पटेल सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...