Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमृत दंपति में पत्नी के बाद पति का भी नहर से शव...

मृत दंपति में पत्नी के बाद पति का भी नहर से शव बरामद

  • घटना के दसवें दिन पुलिस ने ली राहत की सांस

जौनपुर धारा, खुटहन। बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत की सिंचाई करते समय फसल सुरक्षा हेतु विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार के बाड़ की चपेट में आकर मृत दंपति के मामले में घटना के दशवें दिन पुलिस ने पति का भी शव सरपतहा क्षेत्र के अढ़नपुर तिवारी बस्ती के पास सेंवई नाला से बरामद कर लिया है। पत्नी का नौवें दिन शव की बरामदगी के चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने पति का भी शव बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया गया। घटना में पुलिस ने बगल के चार चकदारों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपित को जेल भी भेज दिया है। लेकिन शव बरामद करन्ाा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ गत 5 जनवरी को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे जहां से दंपति गायब हो गये। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबरपुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार की बाड़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। उधर गायब दंपति की पुत्री सरिता ने भी थाने में तहरीर देकर ऐसा ही आरोप लगाया था। पुलिस सक्रिय होकर उनकी तलाश शुरू कर दिया। 7 जनवरी को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया उस दिन रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की जानकारी होते ही हमारे हाथ पांव फूल गए। हम अपने भाई अखिलेश संग भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून के भय से साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों शव को वाहन में लाद सरपतहा थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की नहर में फेंक दिया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस लगातार शवों की तलाश कर रही थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। सोमवार को वहां से लगभग दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से पत्नी किस्मत्ती देवी का शव बरामद किया गया था। चौबीस घंटे के भीतर मंगलवार को पुलिस ने नाले से पति रामचरित्तर का भी शव  बरामद  कर  लिया।