Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुर्की गांव में बसे संदिग्ध मिर्जापुर जिले का बता रहे है निवासी

मुर्की गांव में बसे संदिग्ध मिर्जापुर जिले का बता रहे है निवासी

  • खबर प्रकाशित होने के बाद मचा है हड़कंप

केराकत। तहसील क्षेत्र का का मुर्की गांव का इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। चक्की चौराहे से लेकर गली मोहल्ले में इसकी चर्चाएं सुनी जा सकती है। आरोप है कि प्रधान,तहसीलदार व लेखपाल की मिलीभगत से मुर्की गांव के गुलज़ार नगर मजरे में डेढ दशकों से लगभग 200 संदिग्ध लोग आकर बसे हुए है। जिसकी खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने स्थानीय स्तर पर छानबीन के लिए दो टीमें गठित कर मंगलवार तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है। अब हर किसी को जांच रिपोर्ट की बेसब्री से इंतज़ार है।

  • क्या है पूरा मामला

मामले की पड़ताल की गई वहां देखा गया कि कुछ लोग पक्के मकान में है तो कुछ लोग प्लास्टिक का टेंट लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं। पूछताछ की गई तो मो.गब्बर, मो.नियाज़, मो.रोजा व असमा ने बताया कि मिर्जापुर जिले के आही गांव के मूल निवासी है। मुख्य रूप से खच्चर घोड़ा बेचने और खरीदने के साथ ही ईट भट्टे पर काम कर जीवन यापन करते है। विगत 19वर्ष पूर्व लालगंज के रहने वाले मुस्ताख अहमद ने पौनी कला स्थित भ_े पर काम करने के लिए मिर्जापुर से लाए थे। जिसके बाद हम लोगों ने सात वर्षों तक ईट भट्टे व खच्चर घोड़ा से कमा कर गुलजार नगर में अब्बुल ईशा से जमीन खरीद पूरे परिवार के साथ 12सालों से रह रहे है और लगभग पचास लोगों का निर्वाचन कार्ड व आधार कार्ड बनवाया गया है। लोगों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा हम लोगों को परेशान किया जा रहा है।शासन/प्रशासन से अपील है कि हम लोगों के साथ न्याय करें ताकि हम लोग चैन की जिंदगी जी सके।

  • मामले के जांच पड़ताल में करेंगे पूरा सहयोग : सादिक

अपने ऊपर लगे आरोप को लेकर ग्राम प्रधान मोहम्मद सादिक ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है मै इन लोगों के बारे में कुछ नहीं जानता हूं इन लोगों के बसने के पूर्व मैं विदेश में रहता था इनके राशन कार्ड,आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र बनवाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है।स्थानीय प्रशासन के साथ मामले के जांच पड़ताल में पूरा सहयोग करेंगे।अगर जांच में वे लोग संदिग्ध पाए जाएंगे तो उनपर कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी।

Share Now...