― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारीजौनपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरमुतवल्ली ने अपनी सुरक्षा के लिये एसपी को सौंपा ज्ञापन

मुतवल्ली ने अपनी सुरक्षा के लिये एसपी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठियाबीर, पुरानी बाजार निवासी ‘वक्फ सैयद कामिल अली के मुतवल्ली को ईरशाद अहमद पुत्र ऐबाद निवासी ढालगर टोला, नईमुल्ला अंसारी पुत्र सहादत अली और नईमुल्ला की पत्नी रेहाना जबरदस्ती वक्फ की सम्पत्ति को कब्जा कर रहे थे जिसपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट के यहाँ से पहले ही स्थगन आदेश हुआ था जिसके अनुपालन में अवैध निर्माण को रोक दिया गया। इसी रंजिश वश इरशाद द्वारा मुतवल्ली पर पैसा मांगने का झूठा आरोप लगा रहे है और लोगों को बटोरकर तरह-तरह की शाजिस रच रहें है। मुतवल्ली सै.नौशाद अली ने बताया कि मोहल्ला मखदूम शाह बड़े का सम्पूर्ण क्षेत्र वक्फ की सम्पत्ति में आता है वहीं ये कुछ लोगों के साथ मिलकर यह भी धमकी दे रहें है कि आप फिर निर्माण रोकने आयेगे तो जान से मार दिया जायेगा। प्रकरण की लिखित शिकायत मुतवल्ली द्वारा शनिवार को पुलिस अधीक्षक को दी गई।

Share Now...