― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमुंबई से प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमिका ने मचाया बवाल

मुंबई से प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमिका ने मचाया बवाल

  • शादी के आश्वासन पर प्रेमिका हुई शांत

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मुंबई से एक महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। प्रेमी के घर पहुंच कर उसने जमकर बवाल मचाया। प्रेमिका को देख कर प्रेमी घर छोड़ कर भाग गया। ऊक्त गांव निवासी 26वर्षीय युवक अपने माँ-बाप व भाई-बहनों के साथ मुंबई में रहता है। वहां उसका दो वर्षों से एक मडियाहूँ के रहने वाली स्वजातीय लड़की से प्रेम सम्बन्ध हो गया। पहले तो दोनो परिवार के लोग शादी करवाने की सहमति बना लिए थे। परंतु दो महीने से युवक का परिवार गांव आ गया। युवती को शंका हुआ कि शायद युवक की अन्यत्र शादी की बातचीत चल रही है। यह जानकारी होने पर युवती सोमवार को मडियाहूँ अपने घर आ गयी। वहां से मंगलवार की सुबह अपने भाई के साथ प्रेमी के घर आकर जमकर बवाल किया। काफी देर तक चले बवाल के बाद प्रेमी के परिजन तथा अगल बगल के लोगों के द्वारा युवक से ही शादी के आश्वासन के बाद युवती शांत हुई। खबर लिखे जाने तक फिलहाल वह प्रेमी के आने के इंतजार में बैठी थी, उधर प्रेमी भाग गया है।

Share Now...