Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमिस सेण्ट पैट्रिक चुनी गयी नम्रता रघुवंशी

मिस सेण्ट पैट्रिक चुनी गयी नम्रता रघुवंशी

  • साक्षात गुप्ता को मिला मिस्टर सेण्ट पैट्रिक का खिताब

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर में संचालित सेण्ट पैट्रिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नम्रता रघुवंशी को सेंट पैट्रिक स्कूल 2023 के फेयरवेल सेरिमनी में मिस पैट्रिक का विजेता चुना गया। तीन चरण पूर्ण करने के बाद सेंट पैट्रिक स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम में नम्रता विजेता बनी। प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेसी जोसेफ के हाथों क्राउन स्लैश व बुकें प्रदान किया गया। बता दें कि नम्रता नगर के परमानतपुर उमरपुर निवासी समाजसेवी रुपेश रघुवंशी (शिवा) एवं अध्यापिका अंजू सिंह की पुत्री है। वहीं साक्षात गुप्ता को मिस्टर सेण्ट पैट्रिक खिताब से नवाजा गया। इस पर उपस्थित सभी बच्चों ने करतल ध्वनि से दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सिस्टर बीना, मैनेजर सिस्टर रीता, कोऑर्डिनेटर सुधा विश्वकर्मा अध्यापक गण में अनीता सिंह, शिरीन, नायब, राकेश उपाध्याय, विनय पाण्डे, विजय प्रताप सिंह, गौरव खत्री, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, वतन सिंह सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिका, स्टाफ आदि उपस्थित रहे।