― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमिशन समर्थ से बहुरेंगें दिव्यांग बच्चों के दिन :  रविन्द्र कुमार

मिशन समर्थ से बहुरेंगें दिव्यांग बच्चों के दिन :  रविन्द्र कुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय रेडक्रास सोसायटी की बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। रेडक्रॉस की जनपदीय समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गरीबों की मदद करने में रेडक्रॉस की अग्रणी भूमिका की सराहना की। रेडक्रॉस जिला शाखा के सहयोग से अत्यंत निर्धन बच्चों के दिल में छेद की सर्जरी, गूगे बहरे बच्चों की सर्जरी, मोतियाबिंद आदि कराये कार्यों के बारे में जानकारी ली साथ ही जिलाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता दूर कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से अभिनव प्रयास करते हुए मिशन समर्थ का आगाज किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मिशन समर्थ के तहत जनपद में 4 वर्ष से लेकर 10वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित कर, कुशल डाक्टर से जाँच कराकर आवश्यकतानुसार सर्जरी कराकर उनकी दिव्यांगता को दूर किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, सीमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह, डॉ.राजीव कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, रेडक्रॉस के सचिव डॉ.मनोज वत्स, इन्द्रभान सिंह, इन्दू, अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय, शशिकांत सिंह, डॉ.शैलेश सिंह, डॉ.सुभाष राय, रवि सिंह, जनार्दन सिंह, राज कुमार बिन्द, राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...