Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर। पुलिस लाइन सभागार में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगण के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।  कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है, जिसके लिए न्याय व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। उन्होंने महिला सुरक्षा आदि के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बनाए गए कानून के प्रति अवश्य सजग रहे। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु शासन द्वारा ऐसे सख्त कानून बनाये गये है, जिसके अन्तर्गत बेटियों/महिलाओं के प्रति कुदृष्टि रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत अब महिलाएं अपने अपमान का जवाब देने की क्षमता रखती है। पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, 112 और 181 के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि जनपद में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत इसी तरह कार्यक्रम चलते रहेंगे, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को निडर होकर आगे बढने और अन्याय के प्रति डटकर सामना करने, महिलाओं की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने महिला स्वावलंबन की मिसाल तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता उत्पन्न करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उपनिरीक्षक पुष्पा सिंह, प्रतिमा सिंह, मिथिलेश तिवारी सहित अन्य को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण छात्र-छात्राओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...