जौनपुर धारा, जौनपुर। बीती रात चोरों द्वारा मिनी संसद समेत क्षेत्र की एक गैस एजेंसी को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। लोगों की मानें तो दोनों जगहों को मिलाकर चोरों ने लगभग लाखों कीमत के माल को पार लगा दिया। फिलहाल मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सोमवार की रात में जहां थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव स्थित मिनी संसद यानी पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ कर उसमें से इन्वर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर सेट सहित हजारों कीमत के माल को ठिकाने लगा दिया। वहीं दूसरा निशाना बूढ़ूपुर गांव स्थित गैस एजेंसी को बनाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि उक्त गांव में कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी विनोद कुमार गैस एजेंसी डाल रखी है। उसी रात चोरों ने बाउंड्री पार कर भीतर पहुंचकर दरवाजा तोड़ डाले और उसमें से इन्वर्टर, बैटरी, स्टेप्लाइजर, गैस चूल्हा व पाइप समेत लगभग एक लाख के ऊपर का चूना लगाते हुए माल को पार लगा दिए। फिलहाल दोनों मामलों में सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
मिनी संसद समेत गैस एजेंसी को चोरों ने बनाया निशाना

Previous article
Next article


