― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वविद्यालय को मिशन ग्रीन के तहत 400 पौधे मिले

विश्वविद्यालय को मिशन ग्रीन के तहत 400 पौधे मिले

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन ग्रीन के तहत 400 पौधे प्रदान किए गए हैं। परिसर की खाली जगह में यह पौधे लगाए जाएंगे। हिंदुस्तानी ट्रस्ट की तरफ से पर्यावरण बचाने और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मिशन ग्रीन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संमन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव को मिशन ग्रीन के तहत 400पौधे ट्रस्ट की ओर से दिए गए और यह कहा गया कि परिसर में हर खाली जगह पर यह पौधे लगाए जाएं। इसमें औषधि के पेड़ शामिल हैं। एनएसएस के संमन्वयक  डॉ.राज बहादुर यादव ने बताया कि यह बेहतर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके जरिए पर्यावरण बचाने और बढ़ाने के प्रति लोग जागरूक होंगे और यह कार्यक्रम बृहद रूप से चलाया जाएगा। मिशन ग्रीन में पौधा देकर सहयोग करने वाले उपनिदेशक प्रवीण खरे व वन दरोगा राजेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आनंद यादव, अमन कश्यप, सौरभ कुमार, सुमित सिंह, विष्णु कुमार, आदर्श कुमार मौजूद रहे।

Share Now...