Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरमालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर पुलिस सख्त,दो वाहन सीज

मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर पुलिस सख्त,दो वाहन सीज

जौनपुर धारा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान दो वाहनों—एक मालवाहक मैजिक और एक चौदह चक्का ट्रक—को पकड़कर सीज किया गया। चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि मैजिक वाहन में एक दर्जन से अधिक यात्री सलईबनवा से ओबरा की ओर जा रहे थे, जबकि अंबेडकर नगर से गढ़वा जा रहे ट्रक में छोटे बच्चों सहित तीन दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। दोनों वाहनों को चौकी परिसर में खड़ा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन न करने की चेतावनी दी। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई।

Share Now...