Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबरात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

बरात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रासिंग पर सड़क दुघर्टना में तेज रफ्तार बारातियों से भरी वैन स्पीड ब्रेकर से उछल कर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए और एक की मौके पर ही मौत गई। पीछे आ रही दूसरी वाहन में सवार लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोल्हगौर गांव में संतोष कुमार गौतम के यहां खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला के बरगी गांव निवासी राजनाथ के बेटे समरजीत की बारात मंगलवार को आई थीं। बुधवार की भोर में मारुति ईको वैन में सवार होकर बारात से वापस जा रहें खुटहन थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिश्तेदारों की वाहन से तड़के सुबह साढ़े चार बजे क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रासिंग के स्पीड ब्रेकर से उछल कर डिवाइडर से टकराने के बाद बगल खंदक में जाने से वाहन में सवार दरना गांव निवासी 70वर्षीय सोलई राम गौतम पुत्र लौटन राम व उक्त गांव निवासी 35वर्षीय अंजली पत्नी रवि गौतम,11वर्षीय तनीषा पुत्र रवि ,16वर्षीय नंदिनी पुत्री रवि, 45वर्षीय राजेश कुमार पुत्र पदम कुमार, 42वर्षीय शिल्पी पत्नी राजेश कुमार,13वर्षीय ऋषिकेश पुत्र राजेश कुमार, 10वर्षीय शिवकांक्षी पुत्री संजय 23वर्षीय उज्जवल पुत्र संजय व आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 23वर्षीय शुभांसु पुत्र लाल साहब गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान सोलई राम गौतम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।  मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मताम में बदल गया।