Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट-हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार

मारपीट-हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरैया मोड़ से की गई। पूरा मामला 26 नवंबर का है, जब जहीरूद्दीनपुर, थाना सरपतहा निवासी सूबेदार पुत्र राम सूरत की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार 28 नवंबर को उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा और उनकी टीम ने इस मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी राम मूरत बिन्द को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार किया। राम मूरत बिन्द पुत्र शीतला प्रसाद बिंद, निवासी कलाफतपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव और हेड कांस्टेबल आशीष कुमार यादव शामिल थे।