― Advertisement ―

spot_img

महंगाई की मार और गैस किल्लत के बीच पिसती आम जनता

देश में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जमाखोरी और प्रशासनिक विफलताओं के बीच गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
Homeअपना जौनपुरमानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने मायके मे फांसी लगाकर दे दी...

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने मायके मे फांसी लगाकर दे दी जान

  • दो साल पूर्व अपने तीन बच्चो के साथ कुआ मे कुद कर जान देने का कर चुकी थी प्रयास

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित अगहुआ गांव में मायके में रह रही विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई हैं।

अगहुआ गांव निवासी 35 वर्षीय अंतिमां देबी पुत्री स्व.छोटेलाल प्रजापति ने घर के छत में लगे पंखे मे दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की दोपहर 12.30मृतका कमरे की पंखे से लटक कर फाँसी लगा लिया। काफी देर तक घर का दरवाजा बंद देख परिजन आवाज लगाने लगे किन्तु दरवाजा नही खुला। अनहोनी की आशंका को देख हो हल्ला करने पर आस पास के लोग भी मौके पर जूट गए। जब दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर गए तो मृतका को दुपट्टे से फासी के फन्दे पर लटकता देख सभी दंग रह गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर डायल 112पुलिस सहित थानाध्यक्ष देवानंद पहुच गये। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज देवानंद रजक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा। अगहुआ गांव निवासी छोटे लाल प्रजापति की 35वर्षीय पुत्री मृतका अंतिमा की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व सिकरारा थाना क्षेत्र के चकमैथा डमरुआ गांव निवासी सतीश कुमार प्रजापति के साथ हुई थी। ससुराल वालों का आरोप था कि वह मंद बुद्धि थी। मकर संक्रांति खिचड़ी के एक सप्ताह पूर्व वर्ष 2022 में वह अपने 3 बच्चों के साथ मायके आ गई थी। उस समय उसका पति सतीश प्रजापति रोजी रोटी के लिए मुंबई परदेश गया हुआ था। 7 फरवरी 22 की शाम साढ़े 6 बजे घर से करीब 3 सौ मीटर दूर पर निर्जन में स्थित एक कुएं में वह 4 वर्षीय अपनी पुत्री तृषा को फेंक कर 9 माह के जुड़वे दूधमुहे बच्चे अतुल और अनुज के साथ खुद भी कुएं में कूद गई थी। जिससे उसके तीन बच्चों की पानी में डूबकर मौत हो गई थी। जबकि किसी ग्रामीण द्वारा देख कर शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कुंए में कूद कर उसे बचा लिया था। सूचना पाकर उस समय के थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार आए और उन्होंने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सूचना पाकर पति सतीश और ससुराली जनों ने अगहुआ गांव आकर अंतिमां से नाता तोड लिए थे। तभी से वह मायके में ही रह रही थी। परिजनो ने बताया कि दिमागी संतुलन सही नही होना से उसका दवा भी चल रहा था।

Share Now...