Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे की करंट से झुलसकर मौत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरगावां में शनिवार की शाम एक बड़े काश्तकार के खेत में धान की रोपाई करते समय करंट...
Homeअपना जौनपुरमातृभाषा से हमें विशेष लगाव होना चाहिए : सुरेश शुक्ला

मातृभाषा से हमें विशेष लगाव होना चाहिए : सुरेश शुक्ला

  • मशहूर गायक का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के प्रणवम स्कूल में मुंबई के मशहूर गायक उत्तर प्रदेश कला श्री से सम्मानित सुरेश शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रमोद के. सिंह ने अंगवस्त्रम से स्वागत किया तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री शुक्ल ने अपने गीत के माध्यम से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी मातृभाषा से विशेष लगाव होना चाहिए इसके साथ-साथ अन्य भाषाओं के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए। श्री शुक्ल ने शिक्षा के साथ संगीत पर भी विशेष जोर देने की बात कही क्योंकि संगीत के माध्यम से ही हम अपनी बातों को दूसरों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। श्री शुक्ल ने लोकगीत, कजरी, भेजपुरी गानों के साथ बच्चों के संग मस्ती में झूमे। श्री शुक्ल को उत्तर प्रदेश कला श्री सम्मान महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस के हाथों, भेजपुरी संगीत गौरव अखिल भारतीय भेजपुरी समाज, शिक्षक भारती कला सम्मान, सबरंग अवार्ड, झारखंड गौरव, कजरी रत्न, बेस्ट सिंगर अवॉर्ड से सम्मनित किया गया। उन्होंने कई भेजपुरी एवं हिंदी फिल्मों में संगीत भी दिया है। कार्यक्रम का संचालन दीपक तिवारी व आभार कुलदीप पांडेय ने व्यक्त किया। इस मौके पर विजय शंकर दुबे, पंकज मणि तिवारी, अजीत शर्मा, पंकज सिंह, नीता तिवारी, सुनीता सोनी, वंदना जायसवाल, सोनाक्षी, नीलम, सुरभि, अस्मिता के साथ-साथ अभिभावकगण भी मौजूद रहे।

Share Now...