― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमाँ दक्षिणा काली मन्दिर में नवमी के दिन हुआ हवन पूजन 

माँ दक्षिणा काली मन्दिर में नवमी के दिन हुआ हवन पूजन 

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के नीचे बगल में स्थित मॉ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत नवरात्र के नवमी के दिन गुरुवार को संस्थापक व पुजारी भगवती सिंह वागीश ने मंदिर पर आए हुए सभी भक्तों को हवन पूजन कराया।

इस मौके पर मन्दिर के पुजारी वागीश ने बताया कि काली ही सभी ग्रहों का संघारक हैं और ‘ॐ क्रीं क्रीं कालिकाएं नम:’ मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है। हवन से आस-पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, पीयूष श्रीवास्तव, विक्रम गुप्ता, बंदेश सिंह उपस्थित रहे।

Share Now...