Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भूपतपट्टी गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोग पति पर मारने-पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे है।

आरोप है कि शहर के गूलर चक मोहल्ला निवासी सीताराम सोनकर नशे का आदी है। शराब पीना उसकी लत है। वह प्रतिदिन नशे की हालत में घर पहुंचकर अपनी 35 वर्षीय पत्नी सरिता सोनकर को मारता-पीटता था। दस दिन पूर्व भी नशे की हालत में उसने सरिता को इस कदर पीटा था कि सिर फट जाने के कारण सात टांके लगे थे। इससे क्षुब्ध सरिता सोनकर अपने मायके धरनीधरपुर अपने पिता प्रेम सोनकर के यहां चली गई थी। बाद में उसका पति मायके आकर जबरदस्ती साथ घर लिवा गया था। मंगलवार को फिर उसने सरिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसी से क्षुब्ध होकर वह भूपतपट्टी पहुंची और रेल लाइन के किनारे खड़ी हो गई। ट्रेन आने पर पटरी पर कूद गई। उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति नशे की हालत में आए दिन सरिता को प्रताड़ित करता था। इसी से आजिज आकर उसने मौत को गले लगा लिया।

Share Now...