जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान बुधवार की देर रात महिला ने चिकित्सक पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर प्रसुता के परिवार को घर भेज दिया। नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान बच्चें के बदलने पर हंगामा हो गया। पीड़िता भांदी मोहल्ला निवासी नीलम बानो पत्नी शैफ इरानी है। महिला को आपरेशन के उपरांत प्रसव कराया गया था। पीड़िता का आरोप है कि बच्चा बदल दिया गया। इस दौरान परिजनों ने चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल जहां पीड़िता व परिजन बच्चे को बदलने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं चिकित्सक मोहम्मद अरशद का कहना है कि महिला ने जो आरोप लगाया है निराधार है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
महिला ने चिकित्सक पर लगाया बच्चा बदलने का आरोप
Previous article
Next article


