Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमहारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गाँव में बीएचएस गुरूकुल परिसर स्कूल में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाते नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष नेहरू युवा मण्डल गढ़ाबाघराय एवं नेहरू युवा मण्डल संघ के बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष की जयंती मानाने के साथ स्कूल में ब्लॉक स्तरीय बाली-बाल के साथ में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घघाटन किया। जिसमें युवाओं के साथ स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया और विजेताओं को ट्राफी के साथ में प्रणाम पत्र दिया गया। इसके अलावा बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए सभी बच्चों को लिखने के लिए पेन दिया गया। युवाओं को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कहा कि खेलकूद करने से युवाओं व बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। भारत सरकार के संगठन से यह ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम कराया गया है। कार्यक्रम की शिव कुमार उपाध्याय अध्यक्ष नेहरू युवा मण्डल एवं युवक मंगल दल अध्यक्ष व संचार स्कूल के मैनेजर सुरेन्द्र कुमार मौर्या ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्याम नारायण उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, नेहरू युवा मण्डल सचिव एवं युवक मंगल दल उपाध्यक्ष नवनीत उपाध्यक्ष, शिक्षक सोनू विश्वकर्मा, सर्वेश कुमार शुक्ला, सदस्य सुशील पाल, विशाल विश्वकर्मा, राहुल यादव, शुभम पाण्डेय, संजय उपाध्याय सहित आदि लोग उपस्थित रहें।