Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई

महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई

जलालपुर। क्षेत्र के मथुरा प्रसाद इण्टर कॉलेज भाऊपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित किया गया। बच्चों द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा रामÓ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स.अ.विरेंद्र कुमार, डॉ.कमला प्रसाद पटेल, कमल कुमार चौरसिया, अमृतलाल और पीयूष पांडेय समेत अनेक गण उपस्थित रहे।